छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों में दाखिला पाने का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर आई है. डायरेक्टरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन (DME), छत्तीसगढ़ ने NEET UG 2025 की स्टेट कोटा काउंसलिंग के राउंड 2 का शेड्यूल जारी कर दिया है.

यह काउंसलिंग राज्य की 85 प्रतिशत सीटों (MBBS और BDS कोर्स) को भरने के लिए आयोजित की जा रही है. आवेदन प्रक्रिया आज, 13 सितंबर 2025 सुबह 11 बजे से शुरू हो गई है.
अब करना होगा ये काम
जिन अभ्यर्थियों को Round 1 Allotment में सीट मिली थी, उन्हें अपग्रेड के लिए पोर्टल पर लॉगिन करके अपनी सहमति (consent) देनी होगी.
सीट अपग्रेड की प्रक्रिया केवल तभी होगी जब उम्मीदवार संस्थान का चयन (Institute Selection) करेंगे.
पहले से पंजीकृत (Registered) उम्मीदवारों को भी दोबारा संस्थान चुनना होगा, तभी वे राउंड 2 में शामिल हो पाएंगे.
यदि किसी ने पहले सिर्फ सरकारी मेडिकल कॉलेज चुने थे और अब प्राइवेट कॉलेज का विकल्प चाहते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त शुल्क जमा करना होगा.
सीट मिलने के बाद एडमिशन न लेने या बीच में छोड़ने पर पंजीकरण शुल्क जब्त (forfeit) हो जाएगा.
चॉइस फिलिंग की तिथियां
ऑनलाइन आवेदन और संस्थान चयन (Institute Choice Filling) – 13 सितंबर 2025, सुबह 11 बजे से शुरू होकर 17 सितंबर 2025, रात 11:59 बजे तक चलेगा.
चॉइस लॉकिंग (Choice Locking) – 13 सितंबर से 18 सितंबर 2025 रात 11:59 बजे तक की जा सकेगी.
सीट अलॉटमेंट की तारीख की जानकारी DME जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा.
छात्रों के लिए जरूरी जानकारी
काउंसलिंग के इस चरण में उम्मीदवारों को सावधानीपूर्वक अपने विकल्प भरने चाहिए क्योंकि एक बार लॉक करने के बाद बदलाव संभव नहीं होगा. जो छात्र प्राइवेट और सरकारी दोनों संस्थानों में आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें सुनिश्चित करना होगा कि उन्होंने समय पर शुल्क का भुगतान कर दिया हो.
- जगन्नाथ धाम में रतन शर्मा ने की क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना… - June 20, 2026
- रक्तदान से दी जननेता को सच्ची श्रद्धांजलि, रोशनलाल अग्रवाल जयंती पर उमड़ा सेवा का जज़्बा… - June 20, 2026
- कलेक्टर के निर्देश पर बारिश से पहले निपटाए गए कई लंबित प्रकरण…किसानों के लंबित सीमांकन मामलों का किया निराकरण… - June 20, 2026


