सरगुजा में एक बर्ख़ास्त आरक्षक के खिलाफ युवती से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि जिम में आरोपी आरक्षक उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था।

दरअसल सीनू फिरदौसी पूर्व में पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर कार्यरत थे, मगर उनके अनैतिक कार्यों के कारण ही उन्हें एसपी ने सेवा से बर्ख़ास्त कर दिया था। वर्तमान में एक युवती ने गांधीनगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि सीनू फिरदौसी जिम करने जा रही युवती को जिम में ही अश्लील इशारे करता था।
साथ ही युवती ने आरोपी आरक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने सीनू फिरदौसी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- अगले 5 दिन आफत की बारिश! 16 से 20 जून तक इन राज्यों में मौसम विभाग का भयंकर अलर्ट, चलने वाली हैं तूफानी हवाएं… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ सरकार ने मॉनसून से पहले दूर-दराज़ के अबूझमाड़ इलाके में राशन का स्टॉक जमा कर लिया है… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ : युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में… - June 16, 2026

