सारंगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव एवं जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और सुपोषण के संदेश से सराबोर नजर आया।
समारोह में गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक गोद भराई रस्म आयोजित की गई। दोनों मंत्रियों ने गर्भवती महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें पोषण किट प्रदान किए और गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की।
मंत्रियों ने आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उनकी पढ़ाई, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्थानीय पौष्टिक व्यंजनों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। मंत्रियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और स्थानीय खाद्य पदार्थों से तैयार पौष्टिक व्यंजनों की सराहना की। प्रदर्शनी के माध्यम से गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार के महत्व का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू, एसपी सुनील शर्मा, सांसद राधेश्याम राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, अधिकारी उत्तम सूर्यवंशी, श्रीमती चंचला महिलांगे सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।

- सारंगढ़ में खेलों का महाकुंभ, मंत्रियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला… - October 5, 2026
- अग्रसेन जयंती पर बच्चों ने दिखाया हुनर, प्रतियोगिताओं में उमड़ा उत्साह… - October 5, 2026
- सेवा संकल्प में सजा आंगन, मंत्रियों ने कराया गोद भराई… - October 5, 2026
