छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के दानीटोला वार्ड स्थित गुरुकुल विद्यासागर स्कूल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कक्षा 7वीं में पढ़ने वाले छात्र समीर सोनवानी की बेरहमी से पिटाई की गई।

पीड़ित छात्र के अनुसार स्कूल में यूनिफॉर्म नहीं पहनकर आने की बात पर प्राचार्य के दो बेटों ने पहले उसे जातिसूचक गालियां दीं और फिर मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी।
समीर रोज़ की तरह शुक्रवार सुबह स्कूल पहुंचा था। यूनिफॉर्म न पहनने की वजह से जब प्राचार्य ने पूछताछ शुरू की तभी उनके दो बेटे स्कूल आ पहुंचे और समीर को अपशब्द कहने लगे। इसके बाद दोनों ने मिलकर छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे उसके गाल और पीठ पर गहरे चोट के निशान उभर आए। घटना के बाद दर्द से कराहता हुआ समीर किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती सुनाई। बेटे की हालत देखकर परिजन घबरा गए और उसे तत्काल अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार करवाया। इसके बाद समीर के पिता ने सिटी कोतवाली में पूरे मामले की शिकायत दर्ज करवाई।
शिकायत के बावजूद, परिजनों का आरोप है कि शुरुआत में पुलिस ने मामले की गंभीरता को नजरअंदाज करते हुए उन्हें गुमराह करने की कोशिश की। हालांकि मीडिया के दखल के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्राचार्य के बेटों ने न सिर्फ जातिसूचक गालियां दीं बल्कि नाबालिग छात्र को शारीरिक और मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया जो कानूनन गंभीर अपराध है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
