शहर के नया बस स्टैंड में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने अपनी प्रेमिका को दूसरे लड़के के साथ देख कर आपा खो दिया और ब्लेड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जबकि लड़की भी झगड़े में घायल हुई है।
पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कोरबा शहर के टीपी नगर क्षेत्र स्थित नया बस स्टैंड पर शुक्रवार की दोपहर दिल दहला देने वाला नज़ारा देखने को मिला। कापू थाना क्षेत्र की एक युवती जैसे ही सूरज नगेसिया नामक युवक के साथ बस से उतरी, तभी वहां घात लगाए खड़े आरोपी मनोज सारथी ने हमला बोल दिया।
घटना में ब्लेड से हमला कर सूरज को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, वहीं बीच-बचाव करने पर युवती को भी चोटें आईं। चारों ओर चीख-पुकार मच गई, लोग दहशत में आ गए।
सूचना पर सीएसईबी चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक-युवती को उपचार के लिए भिजवाया गया। फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, ताकि सबूत जुटाए जा सकें।
पुलिस का बयान:
“हमले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि आरोपी मनोज सारथी, कापू थाना क्षेत्र की एक युवती का प्रेमी है। युवती जब सूरज नगेसिया के साथ बस से उतरी तो उसने गुस्से में आकर ब्लेड से हमला कर दिया। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।”
- काले चावल से किसानों की बदलेगी तकदीर, 35 हजार रुपये क्विंटल तक मिलेगा दाम… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आज सभी स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला… - October 29, 2026
- मानिकपुर के किसान खीरसागर पटेल को मिला उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान… - October 29, 2026
