शिव आराधना का पावन पर्व सावन शुरू हो गया है। अपनी मनोकामना लेकर बड़ी संख्या में लोग शिवालय पहुंच रहे हैं। वहीं कई शिवभक्त कांवड़ यात्रा भी शुरू किए हैं। मंदिरों में अत्याधिक भीड़ और कावंड़ यात्रा को देखते हुए हरियाणा के नूह जिले में 14 जुलाई 2025 को सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है। आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, हरियाणा के नूह जिले में हर साल बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा का आयोजन किया जाता है। इस साल भी सोमवार को यह आयोजन किया जा रहा है। जिलाधीश विश्राम कुमार मीणा ने आधिकारिक आदेश जारी करते हुए बताया कि बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान सड़कों पर भारी भीड़, ट्रैफिक जाम और अन्य व्यवधान हो सकते हैं, जिससे स्कूली बच्चों को स्कूल आने-जाने में असुविधा और जोखिम का सामना करना पड़ सकता है। इसे देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकें। सोमवार को नुंह जिले में सभी स्कूल बंद रहेंगे।
अभिभावकों से भी की गई ये अपील
जिलाधीश ने स्कूल प्रशासन और अभिभावकों से इस आदेश का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। साथ ही, अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे बच्चों को यात्रा मार्ग की भीड़ से दूर रखें और सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करें। यह फैसला न केवल बच्चों की सुरक्षा के लिए बल्कि स्थानीय समुदाय और यात्रियों की सुविधा के लिए भी लिया गया है।
- मेहनतकशों को मिला सम्मान: मजदूर दिवस पर श्रमिकों के चेहरे खिले, अभामा महिला सम्मेलन की अनोखी पहल… - May 2, 2026
- फ्लाइएश ओवरलोडिंग पर बड़ा एक्शन: 4 वाहनों से 1.26 लाख वसूली, 20 अन्य पर भी चली कार्रवाई… - May 2, 2026
- 16-17 मई को होगा भाजपा का मेगा प्रशिक्षण वर्ग, तैयारी बैठक में दिखा जबरदस्त उत्साह… - May 2, 2026