बेमेतरा: बेमेतरा जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग के बाइपास पर आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब के वाहन पर किसी अज्ञात ने पत्थर से हमला कर दिया।

इससे वाहन का शीशा टूट गया, हालांकि विधायक को कोई चोट नहीं आई है। जानकारी के अनुसार नवागढ़ के कार्यक्रम से आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहब लौट रहे थे। इसी समय उनकी गाड़ी पर अचानक पत्थर जाकर टकराया।
गाड़ी के साथ दो और अन्य गाड़ियां भी साथ में चल रही थी किंतु अंधेरे होने की वजह से कोई भी यह स्पष्ट बता पाने की स्थिति में नहीं है कि यह पत्थर गाड़ी में कैसे टकराया या किसी ने हमला किया। बहरहाल इस घटना के बाद विधायक के साथ चल रहे कर्मचारियों ने इसकी सूचना कोतवाली बेमेतरा को दी। घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही में लगी रही।
यह घटना रात्रि 8:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है जिसके चलते अंधेरे होने की वजह से यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि हमला किसके द्वारा और क्यों किया गया। पुलिस जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद विधायक खुशवंत साहिब बेमेतरा विधायक दीपेश साहू के निवास पर पहुंचे हैं। अभी इस घटना के संबंध में किसी तरह की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है, किंतु मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आवश्यक कार्यवाही में लगी हुई है।
बाल बाल बचे विधायक
पत्थर विधायक खुशवंत साहब के वाहन से टकराया जिससे कांच भी टूटी किंतु विधायक खुशवंत साहब को किसी तरह की कोई चोट नहीं लगी और वह सकुशल है। इस संबंध में बेमेतरा कोतवाली प्रभारी मयंक मिश्रा ने बताया कि विधायक के वाहन पर हमले की शिकायत उनके पर्सनल स्टाफ के द्वारा की गई है। मौके पर पहुंचकर पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है।
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
