छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक आदेश ने इतना तूल पकड़ा कि सरकार को इसे स्थगित करना पड़ गया. दरअसल, एक नया आदेश जारी किया गया था, जिसके तहत सरकारी चिकित्सा कॉलेजों में मीडिया कवरेज पर पाबंदी लगाई गई थी.

अब पत्रकारों की ओर से इस फैसले के भारी विरोध के बाद इसे स्थगित कर दिया गया है.
प्रोटोकॉल को किया गया स्थगित
मीडिया के सरकारी अस्पतालों में कवरेज को लेकर जारी प्रोटोकॉल से संबंधित आदेश को साय सरकार ने तुरंत स्थगित कर दिया है. स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी कर पूर्व के अपने ही आदेश को स्थगित किया है. स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में मीडिया कर्मियों के प्रवेश पर लगाई पाबंदी थी, जिसे हटा ली गई है.
आरोपियों ने महिला का कुचला था सिर, अब नग्न अवस्था में मिली लाश; शव के पास शराब की बोतल भी मिली
क्या था सरकार द्वारा जारी आदेश
छत्तीसगढ़ सरकार ने एक खास आदेश जारी किया था. इसमें कहा गया था कि सरकारी अस्पतालों में पत्रकारों द्वारा किसी भी तरह की कवरेज के लिए पहले अनुमति लेनी पड़ेगी. लेकिन, इस आदेश का प्रदेश मीडिया संगठन ने विरोध किया था. जिसके बाद इस आदेश को लेकर सरकार ने एक्शन लिया और इसे स्थगित कर दिया गया है.

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
