सारंगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य तरुण सभा द्वारा सारंगढ़ तरुण सभा के अध्यक्ष राहुल केशरवानी को प्रदेश तरुण सभा का संगठन मंत्री नियुक्त किए जाने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल है। समाज के लोगों ने इसे एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए खुशी जाहिर की है।
राहुल केशरवानी लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहकर समाज के विकास, संगठन की मजबूती और युवाओं को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
समाज के वरिष्ठजनों और साथियों ने इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राहुल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी ने विश्वास जताया कि वे अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और लगन के साथ करते हुए समाज को नई दिशा प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर निखिल, मनोज, सुरेश, नवीन, कमल सहित केशरवानी समाज महिला संगठन के सदस्यों ने भी राहुल केशरवानी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
