रायगढ़ । आज दिनांक 07/11/2021 के सुबह करीब 08:30 बजे धरम कालोनी ऐडू में करीब 12 साल का एक दिव्यांग बालक अकेले सड़क किनारे बैठा हुआ था, लोगों को बालक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लगी । एक जिम्मेदार नागरिक द्वारा डॉयल 112 में कॉल कर गुम बालक होने की सूचना दिया गया । सूचना पर डॉयल 112 से छाल राइनो को गुम बालक का इवेंट मिला । इवेंट पर छाल राइनो के ERV वाहन में आरक्षक सूरज साहू एवं वाहन चालक समय लाल पटेल मौके पर पहुंचे । राइनो स्टॉफ जब बालक से पूछताछ किए तो बालक राइनो स्टाफ को अपना नाम व घर का पता नहीं बता पाया जिस पर आरक्षक सूरज साहू द्वारा थाना प्रभारी छाल को जानकारी देते हुये पुलिस व मीडिया के कई व्हाटसअप ग्रुप में बालक का फोटो शेयर कर गुम बालक मिलने की जानकारी दिया गया । थोड़ी देर बाद गुम बालक के परिजनों का पता लगा जो दूसरे गांव का था, जिनसे सम्पर्क कर राइनो स्टाफ बालक को उसके घर पहुंचाया गया । बालक के परिजन बताये कि बालक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, उसे घर पर ही रखते हैं, अचानक घर से निकल कर चला गया था । बालक के परिजन द्वारा राइनो स्टाफ को सकुशल बालक को घर पहुंचाने पर साधुवाद दिया गया ।

- मेहनतकशों को मिला सम्मान: मजदूर दिवस पर श्रमिकों के चेहरे खिले, अभामा महिला सम्मेलन की अनोखी पहल… - May 2, 2026
- फ्लाइएश ओवरलोडिंग पर बड़ा एक्शन: 4 वाहनों से 1.26 लाख वसूली, 20 अन्य पर भी चली कार्रवाई… - May 2, 2026
- 16-17 मई को होगा भाजपा का मेगा प्रशिक्षण वर्ग, तैयारी बैठक में दिखा जबरदस्त उत्साह… - May 2, 2026
