छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आई है। जांजगीर-चांपा जिले के जैजेपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू पर FIR दर्ज किया गया है। पड़ोसी चंद्रशेखर राठौर ने शिकायत की है कि विधायक ने पत्नी, मां और जीजा से मारपीट की है। हालांकि इधर विधायक साहू ने भी पड़ोसी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। एसी का आउटडोर और चिमनी का धुआं पड़ोसी के जमीन में लगाने और निकालने की बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसी को लेकर दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने काउंटर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार चंद्रशेखर राठौर ने पुलिस ने शिकायत की है कि जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू के घर के दो एसी के आउटडोर व चिमनी से धुंआ निकलने वाले स्थान को उसकी जमीन तरफ रखा है, जिसे हटाने को कहने के बाद भी नही हटाया था। इस पर 10 जून को बालेश्वर साहू के मकान पर काम करने वाले नौकर को हटाने कहा था।इस बात की जानकारी मिलते ही जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने गली और फिर घर आकर घर वालों से अश्लील गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। वहीं जीजा हेमंत राठौर से मारपीट की, जिससे उनके गाल और पीठ पर चोट आई है।वहीं विधायक बालेश्वर साहू ने भी पड़ोसी पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट लिखवाई है। फिलहाल चांपा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
