छत्तीसगढ़ के बालोद में दर्दनाक हादसा हुआ है. मजदूरी करने झारखंड से दल्लीराजहरा आए 2 मजदूरों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. वहीं दुर्घटना में 2 मजदूर घायल हुए हैं.

हादसा दल्लीराजहरा-कुसुमकसा रेलवे लाइन का है.
जानकारी के अनुसार, झारखंड से मजदूरी के लिए आए 11 युवक रेलवे लाइन पर दल्लीराजहरा से पैदल चलते हुए कुसुमकसा की ओर जा रहे थे. रास्ते में थकावट के कारण पांच मजदूर रेलवे पटरी पर बैठ गए. इसी दौरान युवकों को नींद आ गई. सुबह 3:40 बजे के करीब खाली मालगाड़ी ट्रेन के आने पर पटरी से उठ पाते ही चार युवक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिनमें से दो की मौके पर मौत हो गई, वहीं दो घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है.
मजदूरी करने आए थे दल्लीराजहरा
सभी 11 युवक धनबाद जिले के चपचाची थाना के लक्ष्मणपुर गांव के निवासी हैं. जो मजदूरी के सिलसिले में दल्लीराजहरा क्षेत्र में आए थे. कल किसी बात पर स्थानीय ठेकेदार से विवाद हो गया, जिसके बाद वे रात में दल्ली राजहरा से कुसुमकसा की तरफ जा रहे थे. इनके अन्य छह साथी आगे निकल गए थे, जो हादसे से बाल-बाल बच गए. घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र की है. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.
ट्रेन की चपेट में आकर 2 की मौत
नगर पुलिस अधीक्षक दल्लीराजहरा चित्रा वर्मा ने बताया कि झारखंड के मजदूर थे टोटल 11 लोग थे, जिसमें से कुछ लोग पटरी पर सो गए थे. ट्रेन की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई है. 2 घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है.
घटना से अंजान था ट्रेन ड्राइवर
चालक को मालूम ही नहीं था कि ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत और दो घायल हो गए हैं. दल्ली राजहरा पहुंचने पर उसने घटना होने से इंकार कर दिया. हालांकि हादसे के चश्मदीद सूरज ने कुसुमकसा स्टेशन जाकर स्टेशन मास्टर को सूचना दी कि ट्रेन की चपेट में आकर 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई है. दो लोग घायल हैं, चार मौके से भाग गए. घायल को उसके साथ मिलकर बालोद सरकारी अस्पताल लेकर गए.
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
हृदयविदारक घटना के बाद सहायक उप निरीक्षक हीरामन मांडवी ने मौके की जांच की, इस दौरान दल्ली राजहरा के टीआई पटवी भी मौजूद रहे. RPF पोस्ट दुर्ग के उप निरीक्षक एमएल यादव अपने स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. मामले में जांच जारी है.
- भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों को धर्म विशेष से जोड़कर देखना दुर्भाग्यपूर्ण – ज्योति पटेल - June 22, 2026
- साउथ अफ्रीका से हारते ही फंसा पेच! अब कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया? समझें पूरा समीकरण… - June 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध पकड़ाया, किरायेदार बनकर रह रहा था, पुलिस को फोन में मिले कई अहम सबूत… - June 22, 2026


