पुलिस ने जुआरियों पर कसा शिकंजा….2 दिन में जुए के 38 मामले दर्ज
भिलाई । दिवाली पर जुआ की महफिल जमाए लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। दो दिन में ही जिले में 38 मामलों में 125 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 65390 रुपए और ताश की पत्ती जब्त हुए हैं। हालांकि ज्यादातर आरोपियों को जमानत मिल गई।
छावनी थाना पुलिस ने 8 मामले दर्ज कर 16 आरोपियों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1840 रुपए जब्त किए।, खुर्सीपार थाना पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर 1000 हजार रुपए, पुरानी भिलाई पुलिस ने 7 से 12910 रुपए, भिलाई नगर पुलिस ने 5 से 3250 रुपए, धमधा पुलिस ने 9 से 4500 रुपए, दुर्ग कोतवाली पुलिस ने 3 से 550 रुपए, जामुल पुलिस ने 8 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करके 32 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 18100 रुपए नगद जब्त किया गया है।
वहीं नेवई पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर इनके पास से 220 रुपए जब्त किए। पुलगांव पुलिस ने 15 लोगों को पकड़ा। इनके पास से 8820 रुपए जब्त किए गए। सुपेला पुलिस ने 13 लोगों से 4440 रुपए, उतई पुलिस ने 4 से 540 रुपए और वैशाली नगर पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार कर 9220 रुपए जब्त किए हैं।
छुड़वाने वालों का लगा रहा तांता
जानकारी के मुताबिक जामुल, वैशाली नगर और पुलगांव पुलिस कुछ ऐसी जगह पर रेड मारी जहां कुछ बड़े व व्यापारी लोग भी जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किए गए। जैसे ही इन्हें पुलिस ने पकड़ा इन्हें छुड़ाने के लिए कई लोग थाने पहुंचे। बाद में पुलिस ने मुचलका कार्रवाई करके इन्हें छोड़ा।
जिले भर में चल रही जुए की फड़
भले ही पुलिस ने 38 अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करके 125 जुआरियों को गिरफ्तार किया हो, लेकिन पुलिस जुए की बड़ी फड़ों में हांथ नहीं डाल रही है। पुलिस की नाक के नीचे सूर्या नगर पॉवर हाउस अंबे हॉस्पिटल के पास, रावणभाठा, सीतला मंदर सुपेला, सिरसा कला, चरोदा रेलवे स्कूल के सामने, शारदा पारा और भिलाई तीन में खुलेआम जुआ खिलवाया जा रहा है। इन जगहों पर हर दिन लाखों के दांव लगते हैं, लेकिन पुलिस इन पर कार्रवाई नहीं करती है।
