नंद किशोर गोयल सारंगढ़ बने छतीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस (व्यापार प्रकोष्ठ) के उपाध्यक्ष…

रायगढ़। छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार किसान एवं व्यापारियों की रक्षा करने का संकल्प लेकर चल रही है। व्यापारियों को स्वाभिमान के साथ जीने का अधिकार है। आज प्रदेश में व्यापारी अपने को सुरक्षित महसूस करता है।
लेकिन कोरोनकाल में विगत दिनों व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। बड़ी-बड़ी कंपनियों द्वारा आनलाइन कार्यभार में पाबंदी नहीं होने के कारण छत्तीसगढ़ में छोटे व मझोले कारोबारियों पर बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ा है। इसके हित को दिन में रखते हुवे सारंगढ़ कांग्रेस ने एक बड़ा और बेहतरीन सोच को दर्शाया है। कांग्रेस के यह निर्णय निश्चित ही व्यपारियो के हित मे जायेगी ऐसा विश्वास व्यापारी भाइयों ने जताया है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम जी एवम प्रभारी महामंत्री मा चंद्रशेखर शुक्ला जी की अनुमति व प्रदेश कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मा चंद्रशेखर शुक्ला राजेन्द्र जग्गी द्वारा नंद किशोर अग्रवाल सारंगढ़ को छतीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस (व्यापार प्रकोष्ठ) का उपाध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर आज विधायक निवास में कांग्रेस परिवार ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित किये।
- एचडीएफसी बैंक सारंगढ़ ब्रांच द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन… - December 15, 2025
- उपभोक्ताओं के साथ धोखा! हसौद क्षेत्र के ग्रामीण अंचल मे गांवों नेटवर्क की बदहाली से जनता परेशान..महीने का रिचार्ज पूरा, सुविधा अधूरा.. - December 15, 2025
- प्रशासनिक अवहेलना का शिकार शासकीय माध्यमिक शाला आमाकछार…जर्जर हालत में पढ़ने मजबूर बच्चे, क़भी भी घट सकती है दुर्घटना..!शौचालय के अभाव से छात्राओं को भारी परेशानी.. - December 15, 2025

