छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक जंगली हाथी के हमले में दो महिलाओं की मौत हो गयी. एक वन अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात को धरमजयगढ़ वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भदरनपुर गांव में हुई. उन्होंने बताया कि महिलायें गर्मी के कारण अपने घरों के बाहर सो रही थीं, उसी दौरान यह घटना हुई.

अधिकारी ने बताया कि हाथी ने सबसे पहले घसिया राम यादव (35) और उसकी पत्नी सुशीला (30) पर हमला किया, जिसमें सुशीला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घसिया राम घायल हो गया जिसे बाद में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.
उन्होंने बताया कि इसी हाथी ने बाद में गांव में एक और महिला सुनीता लोहरा (45) पर हमला किया जिससे सुनीता की मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वन कर्मी गांव पहुंचे और रविवार सुबह शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
उन्होंने बताया कि मृतक परिवार के सदस्यों को 25-25 हजार रुपये की तत्काल राहत प्रदान की गई है, जबकि शेष 5.75 लाख रुपये का मुआवजा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि यह हाथी लैलूंगा वन क्षेत्र में घूम रहे 21 हाथियों के झुंड का हिस्सा था.
- सारंगढ़ में ‘सेवा संकल्प’ की नई पहल, हर बच्चे तक पहुंचेगी शिक्षा.. - September 18, 2026
- सारंगढ़ की संतोषी के लिए महतारी वंदन बनी उम्मीद की किरण… - September 18, 2026
- सारंगढ़ में हजारों दीयों से जगमगाया माई नाथलदाई मंदिर, सेवा संकल्प में दिखी श्रद्धा और जनभागीदारी की रोशनी… - September 18, 2026
