छत्तीसगढ़:शादी कार्यक्रम से लौट रहीं थी महिलाएं, अचानक अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौके पर मौत, 6 की हालत गंभी…
धमतरी। जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, महिलाओं से भरी एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर ही दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना मगरलोड पुलिस थाना क्षेत्र के पठार गांव की है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप काफी तेज रफ्तार में थी और अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि वाहन में सवार कई महिलाएं उछलकर दूर जा गिरीं। बताया जा रहा है कि सभी महिलाएं धमतरी के सींगपुर गांव से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कोरगांव गई थीं। कार्यक्रम के बाद जब वे पिकअप वाहन से वापस लौट रही थीं, तभी यह हादसा हो गया।
बता दें कि इस हादसे के बाद घायलों को तुरंत मगरलोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो सकी है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
- जबरदस्त स्वाद और पोषण का गज़ब कॉम्बिनेशन है मखाना खीर, इस तरीके से करें तैयार… - March 16, 2026
- स्किन ग्लो और डिटॉक्स के लिए पिएं बीटरूट ड्रिंक, नोट कर लें बनाने का आसान तरीका… - March 16, 2026
- Dhurandhar से भी तगड़ी है ये स्पाई थ्रिलर, 1500 करोड़ का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर रचा था इतिहास… - March 16, 2026
