छत्तीसगढ़:इस रेलवे स्टेशन में मिला नीला संदिग्ध बैग, हरकत में आई RPF…
भारत-पाकिस्तान वॉर के बीच रेलवे स्टेशन भी हाई अलर्ट मोड पर है. इसी बीच छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आरपीएफ को एक नीले रंग का बैग मिला.
आनन-फानन में आरपीएफ एक्टिव हुई. ये बैग चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नंबर 1 पर मिला था.
चूंकि पूरा रेलवे स्टेशन हाई अलर्ट पर था इसलिए बिना देरी किए आरपीएफ ने मेटल डिटेक्टर से बैग को पूरी तरीके से स्कैन किया. लेकिन जब ऐसी कोई संदिग्ध वस्तु के न होने की पुष्टि हुई तो जांच-पड़ताल के लिए उस बैग को खोला गया.
इसके बाद आरपीएफ पोस्ट राजनांदगांव की इंस्पेक्टर तरूणा साहू ने अपने सोशल मीडिया में इस बैग के मिलने को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने ये बताया कि उक्त बैग में एक युवती के ओरिजनल मार्कशीट और किताबें मौजूद है. युवती से पूछताछ में ये बात सामने आई कि उसका ये बैग दुर्ग रेलवे स्टेशन से चोरी हुआ था और किसी ने इस बैग को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में उतार दिया. अब आरपीएफ सीसीटीवी फुटेज की जांच भी कर रही है.
करीब 1 घंटे बाद उक्त वीडियो को देखकर उक्त युवती के दोस्त ने आरपीएफ से संपर्क किया और बाद में पूरी कागजी कार्रवाई करने के बाद ये बैग उसे हेंडओवर कर दिया गया.
यदि आपको भी रेलवे स्टेशन में कोई भी संदिग्ध सामान या बैग दिखाई देता है तो इसकी सूचना आरपीएफ को देकर एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाए.
- सारंगढ़:मौत का कुआं, 30 फीट गहरी खाई में समाया अनियंत्रित ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर घायल… - April 23, 2026
- छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य ‘विष्णु महायज्ञ’ एवं ‘बटुक संस्कार’ संपन्न…राष्ट्रीय महासचिव के एक आह्वान पर छत्तीसगढ़ के कोने कोने से पधारे वैष्णव पदाधिकारी..मुख्यमंत्री द्वारा समाज भवन के लिए 20 लाख की घोषणा..5 डिसमिल जमीन का संकल्प.. - April 23, 2026
- “सारंगढ़ नपा अध्यक्ष सोनी बंजारे की कुर्सी बरकरार…हाईकोर्ट ने लगाई निष्कासन पर रोक.. - April 22, 2026

