होटल में सट्टे के साथ जिस्म का कारोबार, ग्राहकों की डिमांड पर बुलाते थे लड़कियां, इतने लोग पहुंचे सलाखों के पीछे…
चंडीगढ़ के किशनगढ़ इलाके में पुलिस ने एक बार फिर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यहां स्थित होटल पालम हाउस देर रात पुलिस ने देर रात दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने यहां से होटल के मैनेजर और उसके कर्मचारी को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ के डीजीपी सुरेंदर सिंह यादव को इस मामले की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद उन्होंने डीएसपी को इस पर कार्यवाही करने के आदेश दिए थे। उन्हें किसी ने बताया था कि इस होटल में देह व्यापार और जुआ सट्टे का काम चलता था। इसके बाद स्थानीय थाने की टीम ने होटल में दबिश दी। खुद डीएसपी पी अभिनंदन पुलिस टीम के साथ इस होटल में पहुंचे थे। पुलिस को देखकर यह लोग वहां से भागने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने इन्हें मौके से काबू कर लिया।
देह व्यापार के साथ चलता था सट्टे का कारोबार
इस होटल में देह व्यापार के साथ-साथ सट्टे और जुए का काम भी चलता था। इस मामले में पुलिस ने 9 लोगों को काबू किया था। लेकिन यह आरोप बेलेबल होने के कारण उन्हें थाने से ही जमानत मिल गई है।
- सारंगढ़:मौत का कुआं, 30 फीट गहरी खाई में समाया अनियंत्रित ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर घायल… - April 23, 2026
- छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य ‘विष्णु महायज्ञ’ एवं ‘बटुक संस्कार’ संपन्न…राष्ट्रीय महासचिव के एक आह्वान पर छत्तीसगढ़ के कोने कोने से पधारे वैष्णव पदाधिकारी..मुख्यमंत्री द्वारा समाज भवन के लिए 20 लाख की घोषणा..5 डिसमिल जमीन का संकल्प.. - April 23, 2026
- “सारंगढ़ नपा अध्यक्ष सोनी बंजारे की कुर्सी बरकरार…हाईकोर्ट ने लगाई निष्कासन पर रोक.. - April 22, 2026

