दुर्ग। रायपुर से भिलाई को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे में एक बाइक सवार बस से टकरा गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शनिवार रात कुर्बान अली (21) अपनी स्पोर्ट बाइक से तेज रफ्तार में पावर हाउस की तरफ आ रहा था, तभी बस से टकरा गया।

मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। चंद्रा मौर्या चौक के पास बाइक की स्पीड ज्यादा थी इसी बीच आगे जा रही बस ने भी अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे कुर्बान की बाइक का बैलेंस बिगड़ा और यह हादसा हुआ। घटना में उसकी गर्दन टूट गई और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक वह भिलाई वार्ड 7 कृष्णा नगर का रहने वाला है। बस के अचानक खड़े होने से कुर्बान अली संभल नहीं पाया और वो सीधे बस के पीछे जा घुसा। उसका सिर सीधे बस से टकराया और उसकी गर्दन टूट गई। इससे वो वहीं ढेर होकर गिर गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को फोन किया। इससे पहले की पुलिस आती लोग उसे ऑटो में बैठाकर सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
