रायगढ़। कलेक्टर भीमसिंह ने लॉ एण्ड आर्डर व्यवस्था की समीक्षा के तहत प्रशासनिक के साथ पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने एसडीएम तथा एसडीओपी से कहा कि अपने स्थानीय सूचना तंत्र को और मजबूत करें। सोशल मीडिया अथवा अन्य संचार माध्यमों पर लगातार निगरानी रखें। किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी अथवा अफवाह को फैलने से रोकने हेतु तत्काल सभी ऐहतियाती कदम उठाएं ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित होने से पहले उसे रोका जा सके व सामाजिक सौहार्द का माहौल बना रहे। इसके साथ ही सुनिश्चित करें कि रैली अथवा धरना प्रदर्शन के लिए सक्षम अधिकारी से अनुमति ली जाए। इन आयोजनों की भी नियमित मॉनिटरिंग करें ताकि कहीं भी अप्रिय स्थिति न बने।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी सजा या लगेगा बैन? श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़कर फंसे, जानें क्या है ICC का नियम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ में बिजली हुई महंगी : घरेलू 50 पैसे, गैर घरेलू और सिंचाई पंप के लिए 40 पैसे प्रति यूनिट बढ़े दाम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ के इस जिले में रिश्वत लेते जनपद पंचायत का सीईओ समेत तीन गिरफ्तार… - June 16, 2026

