बिजनौर: प्रदेश में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला बिजनौर जिले से सामने आया है, जहां एक युवक ने ग्राहक बनकर मोबाइल शॉप में लूट की वारदात को अंजाम दिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिजनौर के निवासी सुहेल की मोबाइल की दुकान है। घटना के दिन एक युवक ग्राहक बनकर उसकी दुकान पर पहुंचा और पहले मोबाइल रिचार्ज कराया। इसके बाद उसने अपनी जैकेट की जेब से मिर्च पाउडर निकालकर दुकानदार की आंखों में झोंक दिया। जब तक सुहेल कुछ समझ पाता, तब तक आरोपी गल्ले में रखे लगभग 50 हजार रुपये नकद लेकर मौके से फरार हो गया।
दुकानदार ने लुटेरे का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहा। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने चेहरे को मास्क से ढंका हुआ था, जिससे उसकी पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि आसपास के कैमरों और फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की जा रही है। जल्द ही लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सारंगढ़ में ‘सेवा संकल्प’ की नई पहल, हर बच्चे तक पहुंचेगी शिक्षा.. - September 18, 2026
- सारंगढ़ की संतोषी के लिए महतारी वंदन बनी उम्मीद की किरण… - September 18, 2026
- सारंगढ़ में हजारों दीयों से जगमगाया माई नाथलदाई मंदिर, सेवा संकल्प में दिखी श्रद्धा और जनभागीदारी की रोशनी… - September 18, 2026
