छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा सहायक विस्तार अधिकारी के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए इच्छुक पात्र अभ्यर्थीयों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाईट vyapamcg.cgstate.gov.in में जाकर ऑनलाईन आवेदन भर सकते हैं।

इसके लिए व्यापम द्वारा अभ्यार्थियों से ऑनलाईन आवेदन की तिथि निर्धारित की गई है। सहायक विकास विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन भरने की प्रारंभिक तिथि 07 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुकी है तथा अंतिम तिथि 02 मई 2025 को शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। उक्त भर्ती की त्रुटि सुधार की तिथि 03 मई से 05 मई 2025 तक शाम 5 बजे तक निर्धारित है।
सहायक विकास विस्तार अधिकारी भर्ती की संभावित परीक्षा तिथि 15 जून, रविवार निर्धारित की गई है। सहायक विकास विस्तार अधिकारी भर्ती का परीक्षा केन्द्र प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों बनाए जाएंगे।

- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

