रायपुर/राजधानी रायपुर में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। मामला खरोरा थाना इलाके का है जहां गांव के ही 3 युवको ने नाबालिक 14 वर्षीय मासूम का सामूहिक बलात्कार किया है। घिनौने कृत्य को अंजाम देने के बाद पीड़िता को जान से मारने की भी धमकी गयी जिसके बाद डरी-सहमी नाबालिक गांव से भाग कर ट्रैन पकड़ गोंदिया जा पहुँची जहां RPF की टीम ने नाबालिक को बरामद कर उसे रायपुर पुलिस को सौंपा।

मामले की जानकारी देते हुए CSP विधानसभा उदयन बेहार ने बताया कि रायपुर पहुँचते ही चाइल्ड केयर टीम द्वारा मासूम का बयान दर्ज किया गया जिसमें नाबालिक के साथ गैंगरेप की घटना होने के पश्चात गांव से भाग जाने की बात सामने आई जिसके बाद घटना स्थल के आधार पर खरोरा थाना में 3 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ़्तार किया गया है। सीएसपी बेहार ने बताया की आरोपियों के खिलाफ पोस्को एक्ट की धारा सहित सामूहिक बलात्कार व पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
- वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी सजा या लगेगा बैन? श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़कर फंसे, जानें क्या है ICC का नियम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ में बिजली हुई महंगी : घरेलू 50 पैसे, गैर घरेलू और सिंचाई पंप के लिए 40 पैसे प्रति यूनिट बढ़े दाम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ के इस जिले में रिश्वत लेते जनपद पंचायत का सीईओ समेत तीन गिरफ्तार… - June 16, 2026

