जितेंद्र तिवारी

बिर्रा- दक्षिणमुखी हनुमान जी की पावन धरा ग्राम डभराखुर्द हनुमान मंदिर के पास श्री अखंड नवधा रामायण का शुभारंभ 7 नवंबर को वेदी पूजन और देव आह्वान के साथ होगा। आचार्य पं जितेन्द्र तिवारी बिर्रा होंगे।इस बीच प्रतिदिन भाग लेने वाले मानस मंडलियों का चयन किया जाएगा।जिनके बीच फाइनल मानस गायन प्रतियोगिता 15 नवंबर रात्रि होगी।जिसका पुरस्कार समीति द्वारा क्रमशः प्रथम 5001 रूपए, द्वितीय 3001 रू,तृतीय 2001 रू, चतुर्थ 1001 रूपए सहित चयनित मानस मंडलियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।नवधा रामायण का समापन 16 नवंबर को यज्ञ-हवन-पुर्णाहुति-सहस्त्रधारा के साथ होगा। आयोजन को लेकर समस्त ग्रामवासी डभराखु्र्द जुटे हुए हैं।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी सजा या लगेगा बैन? श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़कर फंसे, जानें क्या है ICC का नियम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ में बिजली हुई महंगी : घरेलू 50 पैसे, गैर घरेलू और सिंचाई पंप के लिए 40 पैसे प्रति यूनिट बढ़े दाम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ के इस जिले में रिश्वत लेते जनपद पंचायत का सीईओ समेत तीन गिरफ्तार… - June 16, 2026

