मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक मासूम बच्चे की चना खाने से मौत हो गई। चने का दाना बच्चे की सांस नली में फंस गया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर भागे, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही बच्चे ने मां सामने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक घटना जिले के समेरा गांव में बुधवार देर शाम घटी। समेरा में रहने वाले दो साल के रौनक को भूल लगी थी, ऐसे में उसने प्लेट में रखा चना उठाकर खा लिया। कुछ ही देर बाद उसकी सांस फूलने लगी और दम घुटने लगा। बच्चे की आंखें भी पलट गईं। परिवार वाले उसे उठाकर तुरंत संजय गांधी अस्पताल भागे लेकिन, रास्ते में उसकी सांसें थम गईं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह काफी देर तब अस्पताल परिसर में बच्चे को गोद में लेकर बैठी रही और बिलख-बिलखकर रोती रही।
सांस नली में फंसा चना बना जानलेवा
संजय गांधी अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. यत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि बच्चे ने जो चना खाया वह उसकी सांस नली में फंस गया। इससे उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी, कुछ देर बात दम घुटने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं, इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा- छोटे बच्चों को ठोस और सूखे खाद्य पदार्थ देते समय अभिभावकों को सावधानी रखनी चाहिए। बच्चे इस तरह की चीजों को चबा नहीं पाते हैं, ऐसे में उन्हें खतरा हो सकता है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगी पुष्टि
इधर, पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सांप दिया है। प्रारंभिक जांच में उसकी मौत का कारण दम घुटना ही बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि होगी।
- खाटू श्याम जी के 12 नाम और उनका अर्थ: क्यों कहलाते हैं ‘हारे का सहारा’ और ‘शीश के दानी’ - June 17, 2026
- बाजार जैसी क्रीमी आइसक्रीम अब बनेगी घर पर, बस खर्च करना होंगे सिर्फ 40 रुपए… - June 17, 2026
- हर व्यक्ति को रोजाना चाहिए लगभग 80 ग्राम प्रोटीन, जानें डाइट में क्या शामिल करने से होगी पूर्ति… - June 17, 2026

