सारंगढ़-बिलाईगढ़, 4 अगस्त 2026। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनज़र कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को बिहान अंतर्गत स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लगाए गए हस्तनिर्मित राखी स्टॉल ने लोगों का भरपूर ध्यान आकर्षित किया। जिले के 9 स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने पर्यावरण अनुकूल, आकर्षक और नवाचार से भरपूर राखियां तैयार कर प्रदर्शित कीं। इन राखियों की लोगों में इतनी मांग रही कि दिनभर में कुल 13,420 रुपये की बिक्री दर्ज की गई।
स्टॉल में पारंपरिक राखियों के साथ सीड (बीज) राखियां, बेल-बॉटम डिज़ाइन और कई आकर्षक हस्तनिर्मित राखियां लोगों की पहली पसंद बनीं। अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक खरीदारी कर महिला समूहों का हौसला बढ़ाया।
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने स्टॉल का निरीक्षण कर स्वयं राखियां खरीदीं और महिला समूहों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि रक्षाबंधन जैसे त्योहारों पर स्थानीय स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को प्राथमिकता देकर महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने के अभियान को मजबूती दें। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास न केवल महिलाओं की आय बढ़ाते हैं, बल्कि स्थानीय उत्पादों को नई पहचान भी दिलाते हैं।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, जनपद पंचायत सीईओ योगेश्वरी बर्मन, संजू पटेल सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी राखियां खरीदकर महिला समूहों का उत्साहवर्धन किया।
महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा पशुधन विकास विभाग की सक्रिय सहभागिता से यह आयोजन सफल रहा। महिला समूहों ने बताया कि हस्तनिर्मित राखियों के निर्माण और बिक्री से उन्हें बेहतर आय का अवसर मिल रहा है, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही हैं।

- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
