सारंगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा (टीएल) बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों, लंबित प्रकरणों एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय आयोजन की तैयारियों पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया। उन्होंने सभी विभागों को सौंपे गए दायित्वों का समय पर निर्वहन करने तथा तैयारियों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
बैठक में सीएम हेल्पलाइन, जनदर्शन एवं अन्य लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों की शिकायतों के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
इसके अलावा एग्रीस्टेक (किसान पंजीयन) की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी तहसीलदारों को लंबित पंजीयन कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को शासन की योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके।
बैठक में विकसित भारत “जी राम जी” योजना के तहत निर्माणाधीन भवनों एवं अन्य विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गति लाने, गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा सहित जिला एवं विकासखंड स्तर के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने का आह्वान किया।

- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
