सारंगढ़ बिलाईगढ़, 13 मार्च 2025/ कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर होली के दौरान हुड़दंगियों पर कार्यवाही के लिए पुलिस विभाग एक्शन मोड में है। शराब या अन्य नशा में धुत वाहन चालक, तीन सवारी, बिना हेलमेट चालक, बिना सीट बेल्ट चालक और स्पीड वाहनों पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। ट्रांसफार्मर, विद्युत लाइन, सड़क, मुख्य रास्ता आदि में होलिका दहन करने वाले पर कार्यवाही की जाएगी।

सीसीटीवी कैमरे से निगरानी
जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी सरकारी, निजी संस्थानों के कैमरों का उपयोग होली के हुड़दंग को रोकने के लिए किया जा रहा है। हुड़दंग होने वाले स्थानों को चिन्हांकित किया गया है, उन स्थानों और मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। ऐसे स्थान, जहां पर मार्ग अवरुद्ध या अन्य बदमाशी की जाती है, ऐसे स्थानों में पुलिस की ड्यूटी होगी और पेट्रोलिंग गाड़ी को जिले भर में गश्त कराई जाएगी।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
