छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, यहां 17 साल की नाबालिग लड़की से चार दरिंदो ने गैंगरेप किया और लावारिस हालत में छोड़कर भाग निकले।

इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में हुई।
लावारिस हालत में मिली नाबालिग
पुलिस के मुताबिक, नाबालिग लड़की अपने एक परिचित के साथ बाहर गई थी। आरोप है कि वह उसे अपने तीन दोस्तों के साथ कोरर पुलिस थाना इलाके के घोरदा गांव ले गया और चारों ने उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात लड़की के घर न लौटने पर उसके परिवार ने पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गयी। उन्होंने बताया कि बाद में नाबालिग लड़की कोरर इलाके में लावारिस हालत में मिली।
सभी दरिंदे गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों की पहचान राहुल मांडवी (20), संतोष मांडवी (24), भूपेश कुमार और मनीष सेवता (28) के तौर पर हुई है, जो सभी घोरदा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि कोतवाली पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
- Asian Games 2026 में भारतीय क्रिकेट की दोहरी चुनौती: पुरुष टीम रवानगी को तैयार, महिला टीम सेमीफाइनल में पहुंची… - September 19, 2026
- छत्तीसगढ़ में 17 साल की बच्ची से गैंगरेप, परिचित ने दोस्तों संग मिलकर की दरिंदगी, फिर इस हालत में छोड़कर हुए फरार… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में आवारा कुत्ते का तांडव..कुछ घंटे मिनट में दर्जनों को लहूलुहान कर भागा पागल कुत्ता…शहर में मची चीख-पुकार.. - September 19, 2026
