जिले की राजपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में अपहृत नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया है और इस अपराध में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

करीब 15 दिन पहले राजपुर थाने में तीन नाबालिग लड़कियों के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत छानबीन शुरू की। साइबर सेल की मदद से पुलिस को लड़कियों का लोकेशन दिल्ली, बेंगलुरु और कोरबा जिले के कटघोरा में मिला। तीन अलग-अलग पुलिस टीमों ने संपन्न ऑपरेशन के तहत इन स्थानों पर छापेमारी कर लड़कियों को बरामद किया।
पुलिस की जाँच में दो लड़कियों के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। जिसके बाद अपहरण और दुष्कर्म के मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने लड़कियों की काउंसलिंग कर उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया हैं। बलरामपुर पुलिस ने अलग-अलग राज्यों में समन्वय बनाकर तेजी से ऑपरेशन को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक ने टीम के कार्य की सराहना की और भविष्य में ऐसे मामलों में और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
