कई राज्यों में इन दिनों 10-12वीं बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है। लेकिन दूसरी ओर लगातार परीक्षाएं रद्द होने और पेपर लीक होने की खबरें सामने आ रही है। इसी कड़ी में खबर आ रही है कि हिमाचल प्रदेश स्कूल बोर्ड ने 12वीं बोर्ड की अंग्रेजी की परीक्षा रद्द कर दी है। बताया जा रहा है कि बोर्ड ने ऐसा फैसला पेपर लीक होने की संभावना के चलते किया है। इस संबंध में विभाग की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि चंबा जिले के सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चौवारी में शिक्षकों ने गलती से 10वीं के स्थान पर 12वीं कक्षा का अंग्रेजी का प्रश्नपत्र खोल दिया। तय कार्यक्रम के अनुसार 10वीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर 7 मार्च को था, जबकि 12वीं का अंग्रेजी का पेपर 8 मार्च को था।

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, 7 मार्च को एक गुमनाम शिकायत मिली थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि 12वीं कक्षा के अंग्रेजी के प्रश्नपत्र को निर्धारित तिथि और समय से पहले खोल दिया गया था। बोर्ड ने मामले की तुरंत जांच की और “एग्जाम मित्र ऐप” से वीडियो साक्ष्य का उपयोग करके दावे की पुष्टि की।
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
