रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में अलग अलग बैंक से डेढ़ करोड़ रूपए के संदिग्ध लेन देन का मामला सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच की और म्यूल खाताधारकों पर कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक साइबर अपराधियों द्वारा ठगी से मिले रकम के लेन-देन के लिए अलग अलग लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल किया जाता था।
इन खातों की जांच में रायगढ़ के कई बैंक शाखाओं में करीब 1.52 करोड़ रुपए का संदिग्ध लेन-देन सामने आया था। जिसके बाद पुलिस मुख्यालय रायपुर की तकनीकी सेल से मिले प्रतिवेदन के आधार पर चक्रधरनगर पुलिस ने 3 फरवरी को 59 बैंक खाताधारकों और अन्य संबंधितों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। मामले में जांच किया जा रहा था। जहां छह म्यूल खाताधारकों के नाम सामने आने पर चक्रधर नगर पुलिस व सायबर सेल की टीम ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस ने जिन छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उसमें जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र के म्यूल खाताधारक शामिल हैं। इसमें तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम कोडकेल निवासी पुष्कर पटेल 24 साल, गुणाचंद पटेल 20 साल, पवन पोर्ते 24 साल, चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के बेलरिया निवासी नवीन गुप्ता 26 साल, कोतरा रोड थाना क्षेत्र के धनागर निवासी पुष्पेंद्र पटेल 26 साल, सक्ति जिला के ग्राम तुलसीडीह निवासी यशवंत धिरहे को पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कमीशन के लिए अपने बैंक खाते साइबर ठगों को सौंप देते थे। जिनके माध्यम से ठगबाजों द्वारा धोखाधड़ी से मिले रूपए को ट्रांसफर करने व निकालने के लिए उनका इस्तेमाल करते थे। इससे पहले इस मामले में चक्रधर नगर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
- सारंगढ़:डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भाजपा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, राष्ट्रवाद के संकल्प दोहराए… - June 23, 2026
- सारंगढ़:पान जमुना धान खरीदी पर अफवाह से सावधान, किसानों से भ्रमित न होने की अपील…. - June 23, 2026
- सारंगढ़:श्रद्धांजलि: स्व. कलिंदर चौहान को नम आंखों से अंतिम विदाई, दशकर्म में उमड़ा समाज… - June 23, 2026


