कोरबा. जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र से एक बड़ी दुर्घटना सामने आई है. जटगा चौकी इलाके के खोड़री गांव में दो नाबालिग लड़कियों की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. दोनों लड़कियां नहाने के लिए गई थीं, इस दौरान ये हादसा हो गया.

मृतक लड़कियों की उम्र करीब 10 से 11 साल के बीच बताई जा रही है. पुलिस ने घटनास्थल से दोनों के शव बरामद किए हैं. उन्हें तुंरत तुमान के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
घटना से गांव में शोक की लहर है. परिवार में कोहराम मच गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किन परिस्थितियों में दोनों लड़कियां पानी में डूबी हैं. पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- अटल बाजार बना शराबियों का अड्डा, कोसीर पुलिस की दबिश… - August 29, 2026
- लोक कलाकारों के लिए सुनहरा मौका: 31 अगस्त तक करें आवेदन, मिलेंगे सालाना 24 हजार रुपये तक… - August 29, 2026
- कॉलेज प्रवेश की बड़ी राहत! अब 31 अगस्त तक मिलेगा दाखिला… - August 29, 2026
