छत्तीसगढ़:बिना दस्तावेज परिवहन पर कार्रवाई, 62 कट्टा धान जब्त…
महासमुंद। जिले में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में अवैध धान परिवहन पर सख्ती जारी है। आज अतिरिक्त तहसीलदार बागबाहरा, राजस्व निरीक्षक खल्लारी एवं मंडी सचिव बागबाहरा की संयुक्त टीम ने ग्राम बरबसपुर भीमखोज खल्लारी के पास एक वाहन को जांच के लिए रोका।
जांच के दौरान वाहन में 62 कट्टा धान लदा पाया गया, जिसके संबंध में वाहन चालक द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। बिना दस्तावेज धान परिवहन को मंडी अधिनियम के उल्लंघन के रूप में देखते हुए अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई की। उक्त धान को जब्त कर खल्लारी समिति को सुपुर्द कर दिया। मंडी सचिव ने बताया कि मंडी अधिनियम के तहत किसी भी प्रकार के कृषि उपज के परिवहन के लिए वैध दस्तावेज अनिवार्य होते हैं। बिना दस्तावेज के धान की ढुलाई करने पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
- माता कर्मा जयंती पर सेवा और श्रद्धा का संगम, साहू समाज ने बांटी खिचड़ी व शीतल शरबत… - March 15, 2026
- गोठान का नाम बदलकर ‘सुरभि गौधाम’! सरकार कर रही पुरानी योजना की नई पैकेजिंग – बिनोद भारद्वाज - March 15, 2026
- ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 18 प्रकरणों में 13 हजार का चालान… - March 15, 2026
