रायपुर: जिले से आई एक बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर के केंद्रीय जेल में एक कैदी ने आत्महत्या का प्रयास किया। उसने आत्महत्या करने की नीयत से अपना गला काट लिया। इस घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

कैदी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। इस घटना के बाद जेल प्रशासन द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है, और पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है। आत्महत्या की कोशिश की असल वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है, जांच जारी है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
