रायपुर। महासमुंद जिले के झारमुड़ा धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी के दौरान अनियमितताओं और लापरवाही के आरोपों के चलते केंद्र प्रभारी मोतीन प्रधान को निलंबित कर दिया गया है.

यह कार्रवाई प्राधिकृत अधिकारी संजय प्रधान द्वारा की गई है। जानकारी के अनुसार, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति जाड़ामुड़ा के अंतर्गत आने वाले इस उपार्जन केंद्र में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान धान खरीदी प्रक्रिया में अनियमितता की शिकायतें प्राप्त हुई थी।
जांच में केंद्र प्रभारी मोतीन प्रधान की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद प्रशासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गौरतलब है कि कलेक्टर विनय लंगेह ने धान खरीदी में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए थे और अनियमितता मिलने पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश जारी किए थे. इसी के तहत यह कार्रवाई की गई है. कलेक्टर ने कहा है कि धान खरीदी में लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
- सारंगढ़:सोनाखान के विकास को लेकर कांग्रेस की हुंकार, DMF फंड का लाभ देने की उठी मांग… - June 24, 2026
- सारंगढ़:पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने उठी मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन… - June 24, 2026
- सारंगढ़:समय-सीमा बैठक में कलेक्टर सख्त: सड़क सुरक्षा, अवैध कब्जे और कुपोषण पर दिए कड़े निर्देश… - June 24, 2026


