छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां जिले के ग्राम लिमतरा में 18 जनवरी और 19 जनवरी को गांव में मड़ाई मेले का आयोजन किया गया था.

एक युवक, ज्ञान कुमार यादव, जो पहले से ही नशे में धुत था. नशे की हालत में अंधेरे में ही घर में रखें शराब की बोतल समझ कर उसने कीटनाशक दवाई को पी लिया. तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
अंधेरे में हो गया धोखा
जानकारी के अनुसार, युवक नशे की हालत में था और वह घर पर पहले से ही शराब की बोतल रख कर मेले में गया हुआ था. गांव के मड़ाई मेले से आने के बाद रात में चूल्हे के पास रखें कीटनाशक दवाई को शराब समझकर युवक ने इसका सेवन कर लिया. अंधेरे में घर के पास बने चूल्हे के पास दो बोतल थी, जिसमें एक बोतल में शराब थी, तो दूसरे में कीटनाशक दवाई थी.
निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज
युवक ने नशे की हालत में गलत बोतल को उठा लिया और उसका सेवन भी कर लिया. इसके बाद युवक की हालत खराब हो गई. हालत बिगड़ता देख घर वालों ने उसे तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया. यहां उसका इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई.
- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
- जनपद पंचायत संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में ममता राजीव सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष,वीरेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष… - September 17, 2026
- IND vs WI: वेस्टइंडीज सीरीज से 8 खिलाड़ियों की छुट्टी, जानें टीम इंडिया में किसकी लगी लॉटरी? - September 17, 2026
