रायगढ़। प्राथमिक और मिडिल स्कूल काशीचुवां के शराबी शिक्षक से परेशान ग्रामीण कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ शिकायत की. ग्रामीणों ने बताया कि शराब पीकर दो टीचर साथी शिक्षकों और बच्चों को परेशान करते हैं.

स्कूल छोड़कर बच्चे मैदान में खेलते हुए समय बिताते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही।
ग्रामीणों ने कहा, गांव के बच्चों का भविष्य अंधकार में ना हो, इसके लिए शराबी शिक्षकों को हटाने की मांग को लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, भास्कर भूषण सिदार और हेम सुन्दर सिदार दोनों शिक्षक शराब पीकर स्कूल आते हैं. ग्रामीणों ने अधिकारियों को शिक्षकों के शराब पीकर सोते हुए वीडियो भी दिखाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. वीके राव ने जांच कर कार्यवाही करने का भरोसा दिया है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
