रायगढ़। नेहरू युवा केंद्र रायगढ़ द्वारा स्वच्छ भारत (clean india) महात्मा गांधी जयंती के शुभ अवसर से लेके 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पूरे देश भर में स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया। जिसमें हमारे देश से लगभग 75 लाख किलो प्लास्टिक इकठ्ठा किया गया। जिसमें हमारे पूरे रायगढ़ जिले से 11 हजार किलो प्लास्टिक कचरा इकठ्ठा किया गया।जिसमें हर ब्लाक से राष्ट्रीय स्वयंसेवक एवं युवा मंडलो ने अहम भूमिका निभाई और लोगों को जागरूक करके प्लास्टिक मुक्त करने का संदेश देकर अपने गांव, शहर को गन्दगी मुक्त किया। इसमें कई बड़े अधिकारी शामिल रहे और उन्होंने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छ भारत अभियान के लिए उन्होंने लोगों को गन्दगी मुक्त कराने के लिए जागरूक किया। इसमें नगर पालिका, नगर पंचायत ,जनपद पंचायत, सरपंच, पंच, गांव के लोग गांव मुखिया ,एन. एस. एस टीम, एन. सी. सी. टीम , प्राईवेट कम्पनी, युवा मंडल ,स्कूल विधार्थी ,शिक्षक गण, आंगनबाड़ी सहायिका,ये सब मिलकर प्लास्टिक मुक्त करने में अहम योगदान दिया। जिन्होंने स्वच्छ भारत अभियान में अपनी कीमती समय देकर अहम भूमिका निभाई, सभी लोगों को ऐसे ही देश की सेवा में तत्पर रहें का नारा दिया ताकि हमारा देश विश्व में विश्व विख्यात हो। संगठन में शक्ति है का भाव सभी लोगों में जागे। उस नेक कार्य हेतु नेहरू युवा केंद्र रायगढ़ तीन ने सभी को दिल से आभार व्यक्त किया..

- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
