रायगढ़, विद्युत निरीक्षकालय के अंतर्गत संभागीय अनुज्ञापन समिति (विद्युत)रायगढ़ के द्वारा तार मिस्त्री परीक्षा माह दिसम्बर 2021 में प्रस्तावित है। आवेदन पत्र डाक द्वारा या वेबसाईट के माध्यम से सीधे कार्यालय में 01 से 30 नवम्बर 2021 तक जमा कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र मान्य नहीं किये जायेंगे। रायगढ़ जिले के आवेदनकर्ता परीक्षा हेतु निर्धारित आवेदन पत्र कार्यालयीन अवधि में कार्यालय कार्यपालन अभियंता (वि.सु.)एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक छ.ग.शासन रायगढ़ संभाग रायगढ़ दुर्गा चौक उत्तर चक्रधर नगर रायगढ़ से नि:शुल्क प्राप्त कर सकते है।
ज्ञात हो कि कोविड-19 के प्रभाव से माह अप्र्रैल 2021 में लॉकडाउन होने के कारण तारमिस्त्री परीक्षा का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। अत: आवेदकों को उचित अवसर प्रदान करने के लिए आवेदन की तिथि में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। कोविड-19 के कारण राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश या पुन: लॉकडान की आशंका होने पर यदि परीक्षा तिथि में परिवर्तन होता है या निरस्त हो जाने की आशंका के लिए समिति के समक्ष आवेदकों को शपथ प्रस्तुत करना होगा। शपथ पत्र का प्ररूप निर्धारित आवेदन पत्र के साथ संलग्र है।

- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
