रायपुर: बृजमोहन अग्रवाल के सांसद निर्वाचित होने के बाद रिक्त हुई रायपुर दक्षिण विधानसभा के उप चुनाव की तारीख का ऐलान निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कर दिया गया हैं। जानकारी के मुताबिक़ 13 नवम्बर को इस सीट के लिए मतदान होगा जबकि नतीजों का ऐलान 23 नवम्बर को किया जाएगा।

बता दें कि, 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हुई है। 13 नवंबर को 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। वहीं केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग 20 नवंबर को होगी। इसके अलावा 2 लोकसभा सीटों का उपचुनाव भी 20 नवंबर को होगा। इन दो लोकसभा सीटों में केरल की वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट पर उपचुनाव होना है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
