रायपुर। गोबरा नवापारा में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई। मृतक युवक प्रतिमा विसर्जित करने तालाब में कूदा था, लेकिन इसके बाद वह पानी से बाहर नहीं आया।

इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने पानी में उतरकर युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक, घटना कुछ देर पहले की है, मृतक का नाम पंकज साहू पिता पवन साहू (उम्र 23 साल) है, जो की गोबरा नवापारा के ही गोंडपारा का रहने वाला था। युवक को पानी से बाहर निकलने के बाद लोग उसे गोबरा नवापारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस जांच कर रही है। सोमवार सुबह लाश का पोस्टमार्टम किया जाएगा। घटना के बाद युवक के घर में मातम पसर गया है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- मिर्च की खेती से बदली दशमत की तकदीर, 40 क्विंटल उत्पादन से 2 लाख की बिक्री… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प अभियान: कोतरी में स्वच्छता, बरमकेला में स्वास्थ्य शिविर… - September 23, 2026
- उज्ज्वला ने बदली शारदा बाई की रसोई, धुएं से मिली राहत.. - September 23, 2026
