जिले में एक बार फिर डायरिया का प्रकोप देखने को मिल रहा है। तीन गांव के तीन दर्जन से अधिक लोग डायरिया की चपेट में आ चुके हैं, वहीं एक सप्ताह बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और अब गांव में कैंप लगाया गया है।

जिले के संबलपुर, कोकपुर और असरा गांव में पिछले 12-15 दिनों से डायरिया फैल रहा है।
डायरिया से 2 की मौत
यहां एक के बाद एक लोग बीमार पड़ने लगे और निजी अस्पतालों में अपना इलाज कराने लगे। इस दौरान गांव के दो बुजुर्गों की डायरिया से मौत भी हो गई, फिर मामला स्वास्थ्य विभाग तक पहुंचा और गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर दवाइयां बांटी जा रही हैं। ग्राम संबलपुर के कुलेश्वर साहू, भरत लाल साहू और हेमा साहू ने बताया कि करीब 10-12 दिनों से गांव में डायरिया फैल रहा है, जिसके कारण 85 और 61 वर्षीय दो बुजुर्गों की मौत हो गई है। वहीं करीब 10-12 लोग अभी भी डायरिया से पीड़ित हैं। ग्राम संबलपुर में चारों तरफ गंदगी है और पेयजल स्त्रोतों के पास पानी जमा है, जिसके कारण लोगों में पंचायत के प्रति नाराजगी भी है।
तीन गांवों में डायरिया
तीन गांवों में डायरिया फैलने के मामले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा तत्काल उपचार की व्यवस्था नहीं किए जाने से दर्जनों लोग बीमार हो गए। इस मामले में सीएमएचओ डॉ नेतराम नवरत्न ने बताया कि डायरिया फैलने की जानकारी 5 अक्टूबर को मिली थी। गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर दवाइयां दी जा रही हैं। संभवतः दूषित पानी के कारण डायरिया फैला है, किसी प्रकार की दावत की जानकारी नहीं है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग गांव में शिविर लगाकर दवाइयां बांट रहा है और सभी को पानी उबालकर पीने की सलाह दी गई है। गांव में डायरिया फैलने के बाद पीएचई विभाग द्वारा पानी के सैंपल लिए गए हैं और जांच रिपोर्ट आने तक गांव के एक हैंडपंप और एक पानी की टंकी को उपयोग के लिए बंद कर दिया गया है।
- सारंगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ प्रारंभ..तड़के सुबह सड़कों पर उतरीं प्रभारी एसपी निमिषा पाण्डेय…अवैध प्रवासियों और किरायेदारों की सघन जांच से मचा हड़कंप!SDOP स्नेहिल और कोतवाली प्रभारी प्रमोद यादव के साथ भारी पुलिस बल ने संभाला मोर्चा…कमलानगर, चौहान पारा और अस्पताल के पास मुस्लिम मोहल्ले में दी दबिश..सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने में जुटा प्रशासन.. - June 19, 2026
- रात की गश्त में पुलिस की बड़ी कामयाबी: थाना प्रभारी ए.के. बेक की सतर्कता से 75 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार… - June 18, 2026
- सारंगढ़:बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, दरवाजा तोड़ने पर सामने आई दर्दनाक सच्चाई… - June 18, 2026

