रायगढ़। मुखबिर की सूचना पर भपदेवपुर थाना प्रभारी उत्तम साहू की टीम ने पांच जुआड़ियों को गिरफ्तार किया है। मौके से ₹21500 जप्त किया गया है। जुआड़ियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार कल भूपदेवपुर पुलिस टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। उसी वक्त मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लोड़ाझर हाईवे के बगल मुरा रोड पर कुछ व्यक्ति जुआ की महफिल सजाए हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम जुआ फ़ड़ पर पहुंची जहां पुलिस द्वारा घेराबंदी का रेड किया गया।

जहां जुआडियान (1) बुद्धेश्वर साहू पिता सीताराम साहू उम्र 35 वर्ष साकिन तिलाईपाली (2) प्रेम चंद साहू पिता केदार नाथ उम्र 36 वर्ष (3) प्रदीप श्रीवास पिता रामधन साहू उम्र 35 वर्ष (4) कृष्णा कुमार साहू पिता प्रेमलाल उम्र 29 वर्ष (5) डालेश्वर साहू पिता छोटूलाल उम्र 36 वर्ष सभी ग्राम लोढाझर थाना भूपदेवपुर मोमबत्ती की रोशनी में 52 पत्ते तास से जुआ खेलते पकड़े गये, जिनके फड एवं पास से नगदी रकम 21,500/- रूपये व जुआ सामग्री जप्त किया गया है ।

