बहुत बेरहम है पति, प्राइवेट पार्ट में रगड़ता है जलती सिगरेट, अश्लील वीडियो बनाकर दिखाता है दोस्तों को….

19_02_2020-v999-1024x666

 

एक विवाहिता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की है कि उसका पति बहुत बेरहम है। वह मेरे प्राइवेट पार्ट को जलती हुई सिगरेट से जलाता है। वह इस हरकत का अश्लील वीडियो भी बनता है और अपने दोस्तों को दिखाता है।

थाना सिविल लाइंस क्षेत्र की महिला ने दहेज के लिए पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का यह दावा भी है कि उसके पति इमरान ने उसे दहेज के लिए न केवल शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी, बल्कि उसके साथ कुकर्म भी किया है।

महिला ने यह आरोप लगाया कि पति ने सिगरेट से गुप्तांग और शरीर को जलाया और अश्लील वीडियो बनाकर दोस्तों को दिखाया। उसने कहा कि उसका एक अश्लील वीडियो ननदोई तक भी पहुंच गई, जिसके बाद ननदोई की भी नीयत बदली और वह भी उसे ब्लैकमेल करने लगा।

प्राइवेट पार्ट को सिगरेज से जलाकर बनाता था अश्लील वीडियो

महिला के अनुसार उसकी शादी 10 साल पहले इमरान नाम के शख्स से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति और ससुराल वालों ने दहेज की मांग शुरू की। दस साल के दौरान पीड़िता के तीन बच्चे भी हुए, लेकिन दहेज की मांग और उत्पीड़न करते रहे। पति उसे रात को सिगरेट से प्राइवेट पार्ट को जलाता था और अश्लील वीडियो बनाकर दोस्तों को शेयर कर देता था।

पत्नी को घर से किया बाहर
पीड़ित महिला का आरोप है कि उसकी एक अश्लील वीडियो उसके ननदोई अब्दुल वाहिद के पास भी पहुंच गई, जिसने उसे ब्लैकमेल किया और अश्लील हरकतें की। जब पीड़िता ने इस बारे में पति और ससुराल वालों से शिकायत की तो उन्होंने उल्टा उससे मारपीट की। 3 अगस्त को पति और ससुराल वालों ने एक लाख रुपए और मोटरसाइकिल की मांग की। जब उसने मना किया तो पति ने पीड़िता के साथ बुरी तरह मारपीट की और उसके बड़े बेटे को अपने पास रखा और दो बच्चों के साथ घर से बाहर कर दिया।

पति समेत ससुराल वालों पर मामला दर्ज

महिला की शिकायत पर सिविल लाइन्स पुलिस ने आरोपी पति इमरान, सास मोमिना, ननद रानी, ननदोई अब्दुल वाहिद और जेठ अकबर अली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

Recent Posts