छत्तीसगढ़ के स्कूलों में दो त्योहारों में 16 दिन की छुट्टी, शीतकालीन और गर्मी के अवकाश भी घोषित…
छत्तीसगढ़ के स्कूलों और बीएड-डीएड कॉलेजों में 2024-25 शिक्षा सत्र में कुल 64 दिन की छुट्टियां होगी। इसके लिए लोक शिक्षण संचानालय ने शिक्षा विभाग को अवकाश की घोषणा का पत्र भेज दिया है।
आदेश के मुताबिक, इस साल दशहरा की छुट्टी 6 दिन की होगी। ये 7 अक्टूबर से शुरू होकर 12 अक्टूबर तक चलेगी। इसके बाद 13 अक्टूबर को रविवार है, वहीं इसके पहले 6 अक्टूबर को भी रविवार है। इस प्रकार कुल 8 दिन स्कूल बंद रहेंगे।
उसके बाद अक्टूबर के अंतिम में दिवाली की लंबी छुट्टी होगी। ये छुट्टी 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक होगी। इस समय भी आगे और पीछे रविवार पड़ रहे हैं, इस बार भी कुल मिलाकर 8 दिन की छुट्टी होगी।
शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश भी घोषित
इसके साथ ही आदेश में विंटर और समर सीजन की छुट्टियां भी घोषित की गई है। 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक सर्दी की छुट्टियां होंगी। वहीं 46 दिनों का ग्रीष्मकालीन अवकाश भी अभी से घोषित कर दिया गया है। ये अवकाश 1 मई से 15 जून 2025 तक रहेगा। इन छुट्टियों में मौसम की स्थिति को देखते हुए बदलाव भी किए जाते हैं।
- “सारंगढ़ में कुदरत का कहर” झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले..मौसम हुआ सुहाना पर किसानों के माथे पर खिंची चिंता की लकीरें.. - March 17, 2026
- पीलिया अलर्ट के बीच प्रशासन सख्त: सारंगढ़ में गुमटी-ठेले और होटलों पर ताबड़तोड़ जांच… - March 17, 2026
- कलेक्टर न्यायालय का सख्त रुख: 24 मार्च को पेशी में हाजिर हों शिवा साहू, नहीं तो होगी एकपक्षीय कार्रवाई… - March 17, 2026
