जिले के रामानुजगंज में स्थित ज्वेलरी शॉप में आज दिन दहाड़े डकैतों ने देशी कट्टे की नोक पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बीच बाजार हुई इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद अब पुलिस फुटेज के आधार पर डकैतों की धर पकड़ करने में जुटी हुई है।

रामानुजगंज में स्थित राजेश ज्वेलर्स में दिनदहाड़े डकैती के इस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमे दो अलग – अलग मोटर सायकल में 5 डकैत नजर आ रहे हैं। वहीं ज्वेलरी शॉप की सीसीटीवी फुटेज में 3 डकैत दिखाई दे रहे हैं। जो दुकानदार से मारपीट करने के बाद ज्वेलरी अपने साथ ले जाते दिख रहे हैं।

बहरहाल, 15 मिनट के इस पूरे घटनाक्रम में करोड़ों की डकैती का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अभी तक दुकान संचालक की ओर से रिपोर्ट नहीं लिखाई गई है और पुलिस डकैतों की तलाश में जुट गई है।
- 90 टन LPG गैस गायब: 6 कैप्सूल खाली, 1.5 करोड़ का घोटाला; मालिक समेत कई पर केस… - May 3, 2026
- छत्तीसगढ़ के 132 केंद्रों पर हुई छात्रवृत्ति परीक्षा, 28,570 परीक्षार्थियों ने लिया हिस्सा… - May 3, 2026
- दक्षिण छत्तीसगढ़ में आंधी तूफान की चेतावनी, 60 -80 किलोमीटर की गति से हवा चलने की संभावना… - May 3, 2026
