सारंगढ़ । जिला के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा,जिले के सभी थाना, चौकी प्रभारीयों को समय-समय पर अवैध गांजा परिवहन एवं शराब के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिया गया है। जो पुलिस अधीक्षक शर्मा, अअ चंदेल के दिशानिर्देश, पुलिस उप अधीक्षक के मार्गनिर्देशन में दिनांक 5 सितंबर 24 को मुखबीर की सुचना पर ग्राम बिरनीपाली बेरियर पास घेरा बन्दी कर टाटा 1512 ट्रक वाहन में अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते मौके पर आरोपी कृष्णा चौधरी पिता परशुराम चौधरी उम्र 28 वर्ष सा. घासीदास नगर वार्ड नंबर 15 आई ई भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग छग को पकड़ा गया। जिसके पास से कुल 110 किग्रा अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती करीब 22 लाख का बरामद कर जप्त किया गया। मौके पर NDPS ACT के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । कार्यवाही में समस्त डोंगरीपाली थाना स्टाफ व साईबर सेल प्रभारी व साईबर स्टॉफ सारंगढ़ का विषेश योगदान रहा।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
