अंजोरा पुलिस चौकी अंतर्गत किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाकर उसे गर्भवती करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेल दिया है। आरोपी पीड़िता के बाप के उम्र का है। नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ हैदराबाद भगा ले गया था।

दुर्ग पुलिस ने 17 साल की एक किशोरी से अपहरण के बाद दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।, जिसने किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाकर उसे गर्भवती कर दिया था। आरोपी के खिलाफ धारा 363, 376, 376 (2) (एन) पाक्सो एक्ट की धारा 3,4,6 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ईश्वर विश्वकर्मा किशोरी को लेकर अपने गांव वापस आया हुआ है। मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी को पकड़कर पुलिस चौकी लाया। आरोपी का किशोरी से जनवरी 2024 से संबंध हुआ था। जिसके बाद वह मार्च में किशोरी को लेकर फरार हो गया था, किशोरी लगभग 7 माह की गर्भवती बताई जा रही है।
आरोपी ईश्वर विश्वकर्मा उम्र 37 वर्ष लगभग 5 माह पहले एक नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ हैदराबाद लेकर भाग गया था। उसके बाद से ही पुलिस की टीम किशोरी और आरोपी की तलाश में लगी हुई थी।
- “गांव-गांव में सुशासन का महाअभियान” : उलखर और बड़े नावापारा शिविर में उमड़ा जनसैलाब, मौके पर ही मिला लाभ… - May 6, 2026
- सारंगढ़ कोतवाली में ‘सिंघम’ प्रमोद यादव एंट्री से अपराधियों में खौफ…गुंडे औऱ अवैध कारोबारियों की खैर नहीं.. - May 6, 2026
- ‘विकास पुरुष’ डॉ. संजय कन्नौजे की विदाई, पद्मिनी साहू से नई उम्मीदें…प्रशासनिक सर्जरी या राजनीतिक दबाव? - May 6, 2026
