प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने के लिए लखपति दीदी योजना चलाई जा रही है। सरकार ने इस स्कीम को अभियान की तरह चला रही है तथा केंद्र सरकार ने इस योजना के तहत तीन करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का टारगेट रखा है। लखपति दीदी योजना में महिला को एक लाख से 5 लाख रूपये तक का लोन दिया जाता है और वो भी बिना किसी ब्याज के। ताकि महिला अपना कारोबार शुरू कर सके।

दरअसल, लखपति दीदी योजना एक स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम है। खासतौर पर महिलाओं के लिए पेश की गई इस योजना में सरकार की ओर से महिलाओं को स्किल ट्रेनिंग देकर स्वरोजगार के योग्य बनाना है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। अगर कोई महिला स्वयं का व्यवसाय शुरू करना चाहती है तो उसे इसके लिए 5 लाख रूपये तक का फ्री लोन मिलता है। इसका मतलब महिलाओं को केवल मूल राशि का ही भुगतान करना होगा। उससे ब्याज नहीं लिया जाएगा। जिससे महिला आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

योजना के लिए स्वयं सहायता समूह का सदस्य होना जरूरी
लखपति दीदी योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को स्वयं सहायता समूह का सदस्य होना आवश्यक होगा। यह योजना का लाभ मुख्य तौर पर ग्रामीण महिलाओं को दिया जा रहा है। महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से लोन प्रदान किया जाता है। इसके लिए महिलाओं को समूह के कार्यालय जाकर अपने व्यवसाय प्लान के साथ सभी जरूरी दस्तावेज जमा करना पड़ता है।
योजना के तहत स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग
महिलाओं के आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने के लखपति दीदी योजना के अंतर्गत वित्तीय और स्किल डेवलपमेंट से संबंधित ट्रेनिंग दी जाती है। साथ ही महिलाओं को कई प्रकार के स्किल्स सिखाए जाते हैं। साथ ही उनको व्यवसाय शुरू करने के लिए जरूरी टिप्स भी दिया जाता है। वहीं ट्रेनिंग पूरी होने के बाद महिलाएं खेती, दुग्ध उत्पादन, पोल्ट्री फॉर्मिंग, हस्तशिल्प के काम, एलईडी बल्ब निर्माण, पशुपालन जैसे कई व्यवसायों को प्रारंभ करने के बाद लोन ले सकती हैं।
- “गांव-गांव में सुशासन का महाअभियान” : उलखर और बड़े नावापारा शिविर में उमड़ा जनसैलाब, मौके पर ही मिला लाभ… - May 6, 2026
- सारंगढ़ कोतवाली में ‘सिंघम’ प्रमोद यादव एंट्री से अपराधियों में खौफ…गुंडे औऱ अवैध कारोबारियों की खैर नहीं.. - May 6, 2026
- ‘विकास पुरुष’ डॉ. संजय कन्नौजे की विदाई, पद्मिनी साहू से नई उम्मीदें…प्रशासनिक सर्जरी या राजनीतिक दबाव? - May 6, 2026
